लोकेश व्यास, जोधपुर: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth malhotra) और कियारा आडवाणी (kiara advani) की आज मेहंदी सेरेमनी (mehndi ceremony) है। मेहंदी की रस्म की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जोधपुर के सूर्यगढ़ पैलेस को फूलों और राजस्थानी परंपरा के मुताबिक सजाया गया है। सिद्धार्थ-कियारा की शादी (Sidharth- Kiara Wedding) को शाही लुक देने की पूरी तैयार की जा रही है। बता दें कि सिद्धार्थ-किराया 6 फरवरी को अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे।
वीना नागदा लगाएंगी कियारा को मेहंदी
सूत्रों की माने तो कियारा के हाथ में सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगाने के लिए मुंबई से वीना नागदा जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। वीना को बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन कहा जाता है। इससे पहले वे माधुरी दीक्षित से लेकर कटरीना कैफ और मुकेश अंबानी की बहू श्लोका को भी मेहंदी लगा चुकी हैं।
और पढ़िए – Sapna Choudhary के खिलाफ दर्ज हुई FIR, हरियाणवी डांसर पर भाभी ने लगाए ये आरोप
इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस फैमिली और विदेशों तक वीना के क्लाइंट्स हैं। वीना का मुबंई में एक इंस्टीट्यूट भी है, जहां मेहंदी का प्रोफेशनल कोर्स कराया जाता है। वीना नागदा ने 1980 से मेहंदी का काम शुरू किया था।
बॉलीवुड के कई सितारे शादी में होंगे शामिल
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे जैसलमेर आएंगे। उनके अलावा कई बड़े बिजनेसमैन के भी शादी में पहुंचने की खबर है। सूत्रों की माने तो शादी में कियारा की बचपन की दोस्त ईशा अंबानी भी शामिल हो सकती हैं। ईशा अंबानी फिलहाल मुंबई में ही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शादी में शामिल हो सकती हैं।
और पढ़िए – सनी देओल का गदर, रस्सी बंधे हाथों से उखाड़ दिया पोल, देखें वीडियो
एयरपोर्ट से लेकर पैलेस तक तैयारियां पूरी
सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में पूरी तैयारी कर ली गई है। पैलेस को राजस्थानी परंपरा के मुताबिक शाही अंदाज में सजाया जा रहा है। वहीं, जैसलमेर एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों की स्वागत की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देश के 10 बड़े होटलों में शामिल है सूर्यगढ़ पैलेस
जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस देश के 10 बड़े होटलों में शामिल है। सोने जैसे पीले पत्थरों से बना सूर्यगढ़ पैलेस की शाही मेहमान नवाजी इसकी पहचान है। शायद इसलिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस चुना है।
और पढ़िए – नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को मुंबई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पत्नी आलिया ने घरेलू हिंसा का लगाया आरोप
जानें सूर्यगढ़ पैलेस की खासियतें
देश के 10 टॉप होटलों में आने वाले सूर्यगढ़ पैलेस की कई ऐसी बातें हैं जो इसे खास बनाती हैं। इस पैलेस में 84 बड़े आलीशान कमरे हैं। साथ ही दो बड़े गार्डन भी हैं। पैलेस के अंदर एक आर्टिफिशियल लेक भी बनाया गया है। पैलेस के अंदर मेहमानों के लिए जिम और बार की भी व्यवस्था है।
सूर्यगढ़ पैलेस में एक इनडोर स्विमिंग पूल है। इसके अलावा पैलेस के 5 बड़े विला इसे शाही लुक देते हैं। बात शाही लुक की हो तो फिर हॉर्स राइडिंग की बात होनी ही चाहिए। पैलेस के अंदर इंडोर गेम्स भी हैं जिनमें हॉर्स राइडिंग शामिल है। इसके अलावा मिनी जू और ऑर्गेनिक गार्डन भी है।
दिसंबर 2010 में सूर्यगढ़ पैलेस का हुआ था निर्माण
मुंबई से हजारों किलोमीटर दूर राजस्थान के जैसलमेर में बने सूर्यगढ़ पैलेस का निर्माण दिसंबर 2010 में किया गया था। जैसलमेर का सूर्यगढ़ होटल शहर से करीब 16 किमी दूर सम रोड पर बना है। होटल को जयपुर निवासी एक व्यवसायी ने दिसंबर 2010 में बनवाया था। करीब 65 एकड़ के एरिया में फैला ये होटल जैसलमेर के पीले पत्थरों से बना है। ये डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है।
होटल का इंटीरियर और लोकेशन मेहमानों को काफी पसंद आतें हैं। होटल में बावड़ी नाम की एक जगह है जो स्पेशल शादी के फेरों के लिए बनाई गई है। मंडप के चारों ओर चार पिलर लगाए गए हैं। इस मंडप में ही कियारा-सिद्धार्थ फेरे लेंगे। जानकारी के मुताबिक, होटल के सबसे बड़े कोर्ट यार्ड को संगीत, हल्दी और मेंहदी के लिए बनाया गया है। यहां डिनर का प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपए चार्ज किया जाता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines