जैसलमेर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट: जैसलमेर के किलेनुमा होटल सूर्यगढ़ में बाॅलीवुड एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की 7 फरवरी को होने वाली है। रविवार देर शाम अंबानी परिवार अपने प्राईवेट जेट से जैसलमेर पहुंच चुका हैं। इससे पहले शाहिद कपूर और करण जौहर भी सूर्यगढ़ होटल पहुंचे।
इस राॅयल वेडिंग की साक्षी बनने के लिए बाॅलीवुड की कई हस्तियां जैसलमेर पहुंच चुकी है। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो पहले यह शादी 6 फरवरी यानी आज होने वाली थी, लेकिन अब मंगलवार को होगी। कियारा और सिद्धार्थ सूर्यगढ़ होटल की बावड़ी में 7 फरवरी को 7 फेरे लेंगे।
12 फरवरी को मुंबई में देंगे रिसेप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद दो रिसेप्शन देने वाले हैं एक दिल्ली में सिद्धार्थ के फैमिली एंड फ्रेंड्स के लिए और दूसरा मुंबई में कियारा के फैमिली एंड फ्रेंड्स और फिल्म इंडस्ट्री के लिए। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि कपल 12 फरवरी को मुंबई में शादी का रिसेप्शन देंने वाला है।
जैसलमेर पहुंचने लगे मेहमान
बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग में मेहमानों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया हैं। सभी इस भव्य शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और दोनों के फैंस भी उनको शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।
बता दें कि इस शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस के 80 कमरों को बुक किया गया है। साथ ही इसका एक दिन का किराया एक से दो करोड़ रुपए के करीब है और मेहमानों के लिए मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और BMW सहित लगभग 70 कारों की व्यवस्था की गई है।
शाहरुख खान के एक्स-बॉडीगार्ड पर सुरक्षा का जिम्मा
बता दें कि इस खास शादी की सिक्योरिटी का जिम्मा शाहरुख खान के एक्स-बॉडीगार्ड यासीन युगल पर है। यासीन सिद्धार्थ-कियारा से पहले ही अपनी टीम के साथ जैसलमेर पहुंच चुके हैं और सबकी सुरक्षा का खास ध्यान रख रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines