Jaipur News: जयपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपनी ताई के 10 टुकड़े कर अलग-अलग फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त मार्बल कटर, सूटकेस व आठ टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं। हत्या के स्पष्ट कारणों का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला जयपुर शहर के विद्याधर नगर इलाके का है। यहां पेशे से इंजीनियर आरोपी अनुज शर्मा ने 11 दिसंबर को अपनी ताई सरोज शर्मा के सिर पर पहले हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या की। फिर शव को घसीट कर बाथरूम में लेकर गया। जहां मार्बल कटर से शव के 10 टुकड़े किए। फिर इन टुकड़ों को सूटकेस में भरकर जयपुर-दिल्ली रोड पर अलग-अलग फेंक आया। बताया जा रहा है कि अनुज शर्मा इस्कॉन मंदिर में जुड़ा हुआ है। 11 दिसंबर को भजन कीर्तन के लिए उसे दिल्ली जाना था। उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए सरोज के लापता होने की खबर उड़ा दी।
और पढ़िए – Video: दिल्ली के गुलाबी बाग में तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर
13 दिसंबर को उसकी बहन पूजा ने देखा कि अनुज रसोई की दीवार पर लगे खून के धब्बे को साफ कर रहा है। जिसके बाद उसकी पोल खुल गई। जानकारी के मुताबिक सरोज शर्मा के पति का साल 1995 में निधन हो गया था। उनकी दो बेटियां हैं पूजा और मोनिका। एक बेटा अमित शर्मा विदेश में रहता है। सरोज खुद कैंसर पीड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था। गौरतलब है कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे। आफताब पीड़िता का बॉयफ्रेंड था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines