केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनू में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम भुगतान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, पाकिस्तान, किसानों और मोदी सरकार की नीतियों पर एक के बाद एक बड़े बयान दिए। शिवराज ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पहलगांव में निर्दोष 26 लोगों को धर्म पूछ-पूछ कर मारा, पत्नियों के सामने पतियों को गोली से उड़ा दिया।
तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों का दुनिया के किसी भी कोने तक पीछा करेंगे और उन्हें ऐसी सजा देंगे कि दुनिया याद रखेगी। हमने आतंक के अड्डों को सटीक निशाना लगाकर खंडहर में बदल दिया। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल भेजे, तो हमारी सेना ने बच्चों के खिलौनों की तरह उन्हें उड़ा दिया।
त्राहिमाम-त्राहिमाम करेगा पाक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब पाकिस्तान को लगा कि भारत उनके परमाणु ठिकानों को भी नहीं छोड़ेगा, तो वह त्राहिमाम-त्राहिमाम करते हुए घुटनों पर आकर बातचीत की भीख मांगने लगा। उन्होंने दावा किया कि इस बातचीत में कोई तीसरा देश नहीं था, केवल भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। भारत की परंपरा है कि जब कोई शरण में आ जाए, तो हम उस पर हमला नहीं करते। इसलिए हमने हमले रोक दिए।
शिवराज ने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि आज मुझे गर्व है कि हमारी पुलिस और सेना आतंकवादियों को सीधे आंखों के बीच गोली मारकर उनके जीवन का अंत करती है। यह नया भारत है, जो दुनिया की आंखों में आंख डालकर बात करता है। पाकिस्तान सुन ले, सिंधु समझौता रद्द हो चुका है। अब पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे, वह पानी राजस्थान के किसानों तक पहुंचेगा।
किसानों के लिए बड़ी घोषणा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की हर मुश्किल में साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फसल बीमा योजना किसानों के साथ अन्याय करती थी। बीमा की इकाई गांव या तहसील होती थी, यानी एक किसान की फसल बर्बाद होने पर राहत नहीं मिलती थी। केवल पूरे तहसील की फसल नष्ट होने पर ही राहत मिलती थी। मोदी जी ने व्यवस्था बदली। अब एक किसान की फसल खराब होने पर भी राहत की राशि दी जाती है।
जनवरी से अब तक 11,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा हो चुके हैं। 2016 से अब तक 3.45 लाख करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के तहत और 2.12 लाख करोड़ रुपये फसल बीमा योजना के तहत दिए गए हैं,” उन्होंने कहा।
शिवराज ने वादा किया और कहा कि भगवान न करें कभी फसल बर्बाद हो, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो राहत में कोई कमी नहीं रखेंगे। हम जानते हैं कि फसल बर्बाद होने का मतलब है किसान के पूरे परिवार पर संकट आना। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि किसानों को नकली खाद, बीज बेचकर ठगी करने वालों के खिलाफ जल्दी ही कानून भी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- राजस्थान BJP में सिफारिशी नेताओं की एंट्री, हुई फजीहत, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ऐसा कभी नहीं होता मैं जांच कराऊंगा
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines