Udaipur G-20 Summit: भारत के पास अध्यक्षता आने के बाद पहली बार होने जा रही G-20 शेरपा बैठक की तैयारियां पर्यटन विभाग द्वारा लगभग पूरी कर ली गई है। रविवार को शाम तक सभी देशों के शेरपा उदयपुर पहुंच जाएंगे और शाम को ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। उदयपुर में हो रही इस बैठक में आने वाले विभन्नि देशों के शेरपा, राजदूत और वरष्ठि प्रतिनिधियों की पारम्परिक तरीके से अगवानी की जाएगी।
स्वागत में होगा विभन्नि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
आपको बता दें राज्य के पर्यटन विभाग ने शेरपा बैठक में आने मेहमानों के एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर चार से सात दिसम्बर तक विभन्नि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। बता दें कि भारत में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि जी20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में उदयपुर में होगी, जब जी20 शेरपा की बैठक होगी।
40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आएंगे
उदयपुर में 4 दिसंबर यानी आज रविवार को ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स एक्सेलेरेटिंग इम्प्लीमेंटेशन ऑफ एसडीजी पर एक साइड इवेंट होगा। उदयपुर को ‘झीलों के शहर’ के रूप में भी जाना जाता है, उदयपुर अपनी संस्कृति, सुंदर स्थानों और शाही महलों के लिए जाना जाता है। इस बैठक के लिए 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के उदयपुर में आने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान, प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन देखेंगे और शिल्पग्राम का भ्रमण भी करेंगे। वे कुंभलगढ़ किले और रणकपुर मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे।
विभन्नि पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी
उदयपुर एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत करने के अलावा राज्य के विभन्नि पर्यटन स्थलों से संबंधित ब्रांडिंग भी की गई है, जो मेहमानों के दिलों दिमाग पर राजस्थान के पर्यटक स्थलों और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ेंगे। 4 से 7 दिसम्बर की शाम को पर्यटन विभाग द्वारा विभन्नि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बैठक के प्रथम दिन 4 दिसम्बर की शाम होटल लीला के शीशमहल में वश्वि प्रसद्वि लंगा मांगणियार लोक कलाकार, गाजी खान रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
विभन्नि कला शैलियों की प्रस्तुति होगी
दूसरे दिन, 5 दिसम्बर की शाम को जगमंदिर पैलेस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलर्स ऑफ राजस्थान’ में प्रदेश के विभन्नि लोक कलाकार विदेशी मेहमानों का मन मोहेंगे। अगले दिन, 6 दिसम्बर की शाम को उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक में भारत के विभन्नि कला शैलियों पर आधारित प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार चौथे दिन, 7 दिसम्बर की शाम की सांस्कृतिक प्रस्तुति रणकपुर में होगी।
उदयपुर में शेरपा की बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
गौरतलब है कि G-20 देशों की आगामी एक साल तक होने वाली बैठकों को शेरपा और फाइनेंस ट्रैक में विभाजित किया गया है। उदयपुर में शेरपा बैठक में रोजगार, स्वास्थ्य, डिजिटल अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और उद्योग, पर्यावरण और जलवायु, उर्जा, भ्रष्टाचार विरोधी, कृषि, महिला सशक्तिगण, पर्यटन और संस्कृति के विषय पर चर्चा होगी।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
10 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines