Girl Child Sexual Harassment: राजस्थान के अजमेर में एक युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। बच्ची खून से सनी हालत में रोती-बिलखती ट्रेन के डिब्बे में मिली। उसके मुंह-होंठ और प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके मेडिकल में रेप होने की पुष्टि हुई है।
परिजनों ने रिपोर्ट पुलिस को देकर रेप केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भी रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़कर इंसाफ दिलाने जाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:ठूंस-ठूंस कर खिलाया, 5 गायों ने दम तोड़ा; केरल की घटना, हिंदू संगठन भड़के
अजमेर में जियारत करने आया था परिवार
बच्ची के परिजनों ने GRP थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अजमेर में दरगाह पर जियारत के लिए आए थे। आज सुबह ग्वालियर एक्सप्रेस पकड़कर अपने गांव वापस जाना था, इसलिए रेलवे स्टेशन पर ही रात को रुक गए। बच्चों को अपने पास ही सुलाया था, लेकिन सुबह 11 साल की बेटी नहीं मिली। पूरे प्लेटफार्म पर उसे ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।
इस बीच लोगों ने यार्ड में खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वह उनकी बेटी थी, लेकिन वह खून से सनी हुई थी। उसकी हालत देखकर अनहोनी होने की आंशका हुई। उन्होंने तुरंत बच्ची को कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके शरीर में कई जगह गहरे घाव मिले।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! इतना क्रूर बाप…बेटी को दी प्यार करने की खौफनाक सजा, दम तोड़ने तक पास बैठा देखता रहा
पुलिस का पीड़िता को इंसाफ दिलाने का वादा
GRP थाना पुलिस के अनुसार, बच्ची को JLN अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल रिपोर्ट में उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कई वहशी दरिंदा उसे चुपके से उठाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करके उसे ट्रेन के डिब्बे में छोड़कर भाग गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके शरीर पर गहरे घाव हैं। परिजन घबराए हुए हैं, क्योंकि उन्हें बदनामी का डर सता रहा है। आरोपी की तलाश जारी है, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:रोती-बिलखती महिलाएं, फूटे सिर बहता खून…ट्रेन हादसे की दर्दनाक आंखोंदेखी, ड्राइवर नहीं तो कौन जिम्मेदार?
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines