नई दिल्लीः पाकिस्तान की सीमा गुलाम हैदर जैसा एक और मामला सामने आया है। फर्क इतना है कि सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से भारत आई है और अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंची है। हालांकि पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजू वैध वीजा लेकर पाकिस्तान में दाखिल हुई है।
खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है प्रेमी
समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि अपर डीर के थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि अंजू वैध तरीके से और वैध वीजा के साथ पाकिस्तान में दाखिल हुई। थाना प्रभारी ने बताया है कि जांच में सामने आया है, अंजू का खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले शख्स नसरुल्लाह के साथ पिछले 4 साल से रिश्ता है।
फेसबुक फ्रेंड से हुआ प्यार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंजू वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंची और यहां से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह वैध वीजा के साथ यहां पहुंची थी, लेकिन सरकारी अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि अंजू (35) और नसरुल्लाह (29) फेसबुक पर दोस्त बन गए। इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
इस वक्त मलकंद डिवीजन में है अंजू
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला शादीशुदा है। इसके बावजूद वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बीहड़ इलाकों आई है। पाकिस्तानी पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि भारतीय महिला अंजू इस वक्त मलकंद डिवीजन जिले में है। एक सुरक्षा दल उसके दस्तावेजों की जांच भी कर रहा है।
अंजू को 30 दिन पाकिस्तान में रहने की अनुमति
जांच में सामने आया है कि वीजा के अनुसार, अंजू को 30 दिनों के लिए पाकिस्तान में रहने की अनुमति दी गई है। अंजू ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को बताया कि वह अपने पाकिस्तानी साथी से प्यार करती है और उसके बिना नहीं रह सकती। उधर नसरुल्लाह के परिवार वालों ने दावा किया कि भारत की कामकाजी महिला अंजू यहां शादी के लिए नहीं, बल्कि दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए पाकिस्तान आई है।
सचिन के लिए पाकिस्तान से आ गई सीमा हैदर
बता दें कि भारत में इस वक्त पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन की प्रेम कहानी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। सीमा नेपाल के रास्ते अवैध तरीक से भारत में घुसी है। मामला सामने आने पर यूपी एटीएस और आईबी समेत अन्य जांच एजेंसियां सीमा से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं।
ये जानकारी भी आई सामने
स्थानीय जानकारी के अनुसार सामने आया है कि अंजू मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के बौना इलाके की रहने वाली है। उसने जनवरी 2007 में अरविंद से शादी की। अरविंद क्रिश्चियन है। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे 16 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। बताया गया है कि वर्तमान में अंजू राजस्थान के अलवर भिवाड़ी में एक सोसायटी में रह रही थी।
इनपुटः राहुल प्रकाश
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines