के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के समय सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात वी के सिंह एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सुरक्षा एस सेंगाथिर ने शनिवार को यात्रा गुजरने वाले जिलों के पुलिस अधीक्षको से इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
एडीजी वी के सिंह ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान के झालावाड़, कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, बुँदी, सवाईमाधोपुर, दौसा एवं अलवर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के लिये पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त की तैयारियाँ शुरू कर दी है। इस दौरान 3-4 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इनके लिए ड्यूटी के दौरान खाने पीने, रात्रि विश्राम इत्यादि प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारियाँ शुरू की जा चुकी है।
एडीजी ने बताया कि कोटा रेंज से यात्रा राजस्थान में प्रारंभ हो रही है। कोटा रेंज की टीम समीपवर्ती मध्यप्रदेश राज्य में जाकर एडवांस में चल रही व्यवस्थायें देख कर आयी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आने वाले भीड़ एवं वीवीआईपी की सुरक्षा को ध्यान में रखते यात्रा’ रूटों पर ट्राफिक डायवर्सन की प्लानिंग की जा रही है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में यात्रा के दौरान की जाने वाले बन्दो बस्त, ट्राफिक व्यवस्था/डाइवर्जन, वीवीआईपी ओर वीआईपी की सुरक्षा, कानून व्यवस्था की सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजामों, नुक्कड़ सभा के दौरान पुख्ता व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था के बारे में चर्चा कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित रेंज आईजी एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines