Banswada Gang Rape: राजस्थान के बांसवाड़ा में 20 साल की युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार हो गई हैं। दो आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर उसे मारने की कोशिश की। युवती की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। अब आलम ये है कि युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
युवती से शादी करना चाहता था आरोपी
बता दें कि गैंगरेप का शिकार हुई युवती सेकेंड ईयर की छात्रा थी। कालूराम नामक व्यक्ति पिछले काफी समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। हालांकि युवती ने कालूराम से शादी करने से इंकार कर दिया। इसी खुन्नस में आकर कालू राम ने अपने दोस्त जीतू राम के साथ मिलकर 5 मई की रात युवती को घर से अगुवा कर लिया।
घर से कुछ दूरी पर किया रेप
दोनों आरोपी युवती को घर से 200 मीटर की दूरी पर ले गए, जहां उसका बलात्कार किया और फिर तलवार की मदद से युवती पर जानलेवा हमले किए। इस दौरान दोनों ने मिलकर युवती कि उंगलियां काटी और अंगूठा अलग कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने युवती के चेहरे सहित शरीर के कई अंगों पर तलवार से वार किया।
मां को खून से सनी मिली बेटी
युवती की चीख पुकार सुनकर मां और भाई मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। मां के अनुसार जब वो मौके पर पहुंची तो उनकी बेटी खून में बुरी तरह से लथपथ पड़ी थी और बेहोश थी। युवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया और 6 मई की सुबह पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
दूसरा आरोपी फरार
पुलिस ने कालू राम को गिरफ्तार कर लिया है मगर उसका साथी अभी भी फरार है। पुलिस जीतू राम की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि युवती का इलाज चल रहा है और दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines