RPF constable slaps elderly woman: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रेन के गेट पर एक आरपीएफ का जवान महिला यात्री को अपशब्द बोलते हुए थप्पड़ जड़ देता है। इस दौरान वहां मौजूद किसी और यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर रेल मंत्री से सवाल दागते हुए शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोग लगातार आरपीएफ जवान को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।
पूरा वीडियो सवाई माधोपुर जंक्शन पर खड़ी ट्रेन के जनरल कोच का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जनरल डिब्बे से आरपीएफ का जवान नीचे उतर रहा है। इस दौरान रास्ते में बैठी एक बुजुर्ग महिला यात्री को वह अपशब्द बोलता है। इसके बाद जब वह नीचे उतर जाता है तो बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार देता है। इस घटना का पूरा वीडियो एक यात्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यात्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है रेलमंत्री जी आपने बेवजह गरीब लोगों को मारने की छूट दे रखी है क्या?
ये भी पढ़ेंः अस्पताल में तोड़फोड़, थाने पहुंचकर पुलिस पर हमला; राजस्थान में बदमाशों के आतंक ने उड़ाए होश
जानें कहां का है वीडियो
वीडियो 14 जनवरी दोपहर 12 बजकर 50 मिनट का रणथंभौर एक्सप्रेस का है। वहीं आरपीएफ जवान का नाम ओमप्रकाश मीणा है। फिलहाल जवान को निलंबित किया गया है। रेल सेवा ने शिकायकर्ता से फिलहाल जानकारी मांगी है। इस पर शिकायतकर्ता ने जानकारी देने से मना करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः आसाराम 11 साल बाद आएगा जेल से बाहर; जोधपुर में नाबालिग से रेप केस में हाईकोर्ट से मिली राहत
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines