Sawai Madhopur Assembly Elections Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे घोषित हो गए हैं। सवाई माधोपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी किरोड़ी लाल ने दानिश अबरार से रणथंमभौर का किला फतह कर लिया है। सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल को 81, 087 मिले हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी दानिश अबरार को 58, 577 को मत मिले हैं। दानिश अबरार 22, 510 वोट से हार गए हैं।
राजस्थान: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
सवाई माधोपुर में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने बागी तेवर अपना लिए हैं। जिसकी वजह से इन दोनों पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी के साथ इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी पड़ी हैं कि जनता ने सबसे ज्यादा वोट किसे दिए हैं। इसका फैसला भी कुछ ही घंटों में हो जाएगा। बता दें कि 2013 में इस सीट से बीजेपी नेता दीया कुमारी ने किरोड़ी लाल मीणा को हराया था। इसी के साथ अब किरोड़ी लाल मीणा बीजेपी की ओर से मैदान में है।
बता दें कि सवाई माधोपुर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का वर्चस्व रहा है। 2003 में यहां पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार अलाउद्दीन आजाद ने 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा को करीब 3 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। इसके बाद 2013 एनपीईपी उम्मीदवार किरोड़ी लाला मीणा को बीजेपी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यहां से बीजेपी की दीया कुमारी ने उन्हें साढ़े सात हजार के वोटों के अंतर से मात दी थी। इसके बाद 2018 में यहां से वापस कांग्रेस के हाथ में कमान आई, दानिश अबरार ने बीजेपी की बागी नेता आशा मीणा को करारी शिकस्त दी थी। अब बस कुछ ही घंटें बाकी हैं कि इस बार रणथंभौर का किला कौन फतह करेगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines