Sawai Madhopur News: राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर जिले में गुरुवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव कुएं में मिला। आरोप है कि स्कूल शिक्षक ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
बौंली थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय लड़की 8 अगस्त को लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने आरोपी टीचर रामरतन मीना के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
9 अगस्त को पिता ने शिकायत में कही थे ये बात
पुलिस अधीक्षक (SP) हर्षवर्द्धन अग्रवाल ने कहा कि 9 अगस्त को बोनली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है और जिस स्कूल में वह पढ़ती थी उसी स्कूल के एक टीचर पर उसे शक है। पुलिस ने उस शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आज लड़की का शव उसके घर के पास एक कुएं में मिला, आगे की जांच जारी है।
घटना से नाराज पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को शव को स्कूल के खेल के मैदान में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मुआवजे की मांग करते हुए स्कूल के सभी स्टाफ को हटाने, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले की जांच करने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
विरोध के कारण नहीं हो सका पोस्टमार्टम
पुलिस के मुताबिक, लोगों के विरोध के कारण छात्रा के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सर्कल अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक रामरतन मीना को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसे स्कूल ने निलंबित कर दिया है। सीओ ने बताया कि स्कूल के सभी पुरुष कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है।
विपक्ष के नेता ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
घटना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस शासन में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे बड़ा सवाल बन गई है। सवाई माधोपुर में एक और लड़की से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। शव को कुएं में फेंकने की यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवालिया निशान है।
उन्होंने गहलोत सरकार की ओर से शुरू की गई महिलाओं के लिए ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन’ योजना की आलोचना करते हुए कहा कि लड़कियों और महिलाओं को स्मार्टफोन के बजाय न्याय की जरूरत है।
2 अगस्त को भीलवाड़ा में सामूहिक बलात्कार के बाद हुई थी नाबालिग की हत्या
बता दें कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 2 अगस्त को 14 साल लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। घटना के बाद अशोक गहलोत सरकार पहले से ही विपक्ष के गुस्से का सामना कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है और हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पाली जिले में भी 25 साल के युवक ने आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया था। वारदात के दौरान यानी मंगलवार को बच्ची छाछ लेने के लिए अपने पड़ोसी के घर गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी भी फरार है। घटना खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई लेकिन मामला बुधवार को दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines