Sawai Madhopur: राजस्थान के सवाई माधोपुर में रविवार से बीजेपी नेताओं को जमावड़ा लगा हुआ है। बता दें कि बीजेपी के ये सभी दिग्गज नेता दो दिवसीय विजय संकल्प बैठक में शामिल होने के लिए सवाई माधोपुर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पहुंचेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की रूपरेखा तय करना है। बैठक के लिए जगह का चुनाव भी बहुत सोच-समझकर किया गया है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी पूर्वी राजस्थान से साफ हो गई थी। उसे केवल 1 सीट मिली थी।

https://twitter.com/BJP4Rajasthan/status/1678272303657009152

बैठक में भाग लेने पहुंचे ये नेता

बता दें कि इस चिंतन बैठक में 40 से अधिक नेता शामिल होंगे। चिंतन बैठक में शामिल होने के लिए रविवार से ही यहां नेताओं को जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों को बुलाया गया है। प्रदेश कोर कमेटी में सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, ओमप्रकाश माथुर, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अलका गुर्जर, सतीश पूनिया, राजेंद्र गहलोत, प्रभारी अरूण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर व संगठन महामंत्री समेत 16 सदस्य हैं। वहीं इसके अलावा नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी व नव नियुक्त उपाध्यक्ष और मंहामंत्रियों को भी बुलाया गया है।

राजे ने किए भगवान शिव के दर्शन

बैठक में पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज सुबह यहां सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। राजे ने पूजा के फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं भगवान शिव और लक्ष्मीनाथ जी की आराधना की तथा जैन मंदिर में संभवनाथ भगवान के भी दर्शन लाभ लेकर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खेतों में हरियाली की कामना की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ