---विज्ञापन---

Sardarshahar By-election: सुबह 11 बजे तक हुई करीब 19 फीसदी वोटिंग, इस बार RLP के ताल ठोकने से मुकाबला त्रिकोणीय

Sardarshahar By-election: राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। सुबह 11 बजे तक लगभग 19 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आरएलपी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश में जुटी है। […]

---खबर नीचे जारी है---

Sardarshahar By-election: राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। सुबह 11 बजे तक लगभग 19 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आरएलपी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पूरी कोशिश में जुटी है। बता दें यह सीट कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई है।

वहीं निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सरदारशहर में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आरएलपी भी मैदान में है जिसके बाद चुनाव त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है। मतदान सोमवार शाम 5 बजे तक चलेगा जिसके बाद 8 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। बता दें कि उपचुनाव के त्रिकोणीय संघर्ष में बदलने से माहौल रोमांचक हो गया है।

---खबर नीचे जारी है---

मुकाबला त्रिकोणीय

बता दें कांग्रेस ने इस सीट पर दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र को टिकट देकर सहानुभूति कार्ड खेला है। वहीं बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। दूसरी ओर हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी रालोपा से लालचंद मूंड को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय रूप दे दिया है।

शाम 5 बजे तक होगा मतदान

इस उप चुनाव के लिए मतदान 5 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। राज्य विधान सभा में सरदारशहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचित भंवरलाल शर्मा की 9 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे है। चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

2, 89, 579 कुल मतदाता

इस उपचुनाव में कुल 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता हैं जिनमें से एक लाख 52 हजार 640 पुरुष मतदाता और एक लाख 36 हजार 935 महिला मतदाता और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इन उपचुनावों में 497 सर्विस मतदाता भी हैं। सामान्य मतदाता एवं सर्विस मतदाता मिलाकर कुल 2 लाख 90 हजार 76 मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 295 है, जहां वोट डाले जा सकेंगे।

इन प्रत्याशियों ने ठोकी है ताल

उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद, निर्दलीय सुभाष चंद्र, निर्दलीय उमेश साहू, निर्दलीय प्रेम सिंह व निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित शेष रह गए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

First published on: Dec 05, 2022 12:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola