Sardarshahar By Election: सरदारशहर विधानसभ उपचुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन था। आज कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल शर्मा और RLP के प्रत्याशी लालचंद मुंड ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने तो 16 नवंबर को अपना नामांकन पत्र भरा था। इसके अलावा 9 लोगों ने इस चुनाव के लिए नामाकंन पत्र भरा है। आज नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 12 उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए।
अब इन नामाकंन की जांच कल 18 नवंबर को सुबह 11 बजे की जााएगी। भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में यह काम होगा। बता दें कि 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद ही तस्वीर साफ होगी कि चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार बाकी रह गए हैं। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिये पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव पर निगरानी के लिए तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।
सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को शर्मा के नाम की घोषणा की। शर्मा इस क्षेत्र से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं। भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए अशोक पींचा को उम्मीदवार बनाया है जिन्होंने बुधवार को नामांकन दाखिल किया।
उल्लेखनीय है कि यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2,89,579 मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकेंगे तथा कुल मतदान केंद्र 295 हैं। सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे सात बार विधायक रहे।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
20 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines