Rajasthan Sardarpura Result: अशोक गहलोत सरदारपुरा के बने 'सरदार', भाजपा के महेंद्र राठौड़ को दी मात

Sardarpura Ashok Gehlot seat Rajasthan vidhan chunav assembly elections result 2023: राजस्थान की सरदारपुरा हॉट सीट से सीएम अशोक गहलोत और बीजेपी के महेंद्र राठौड़ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गहलोत ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राठौड़ को 26 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया है।

Rajasthan Sardarpura Seat Result: सरदारपुरा सीट से CM अशोक गहलोत और बीजेपी के महेंद्र राठौड़ के बीच महामुकाबला

Sardarpura Assembly Elections Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। राजस्थान की सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने BJP प्रत्याशी महेंद्र राठौड़ को 26, 396 मतों से हरा कर सरदारपुरा सीट अपने नाम कर ली है। बता दें कि गहलोत को 96, 859 मत मिले हैं। जबकि महेंद्र राठौड़ को  70, 463 मिले थे।

विज्ञापन

हालांकि, अशोक गहलोत को इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। सरदारपुरा विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी महेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत को कांटे की टक्कर दी।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

सीएम गहलोत और राठौड़ की किस्मत तय होगी जल्द

महेंद्र राठौड़ भी सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत को हटाने की पूरी तैयारी में हैं। राठौड़ की बीजेपी के दिग्गज नेताओं में गितनी होती है। वह जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं। कुछ ही देर में उनकी किस्मत का भी फैसला हो जाएगा कि सरदारपुरा की जनता उन्हें कितना समर्थन देती है। हालांकि, उनकी तुलना अशोक गहलोत से नहीं की जा सकती है क्योंकि गहलोत राजस्थान में अच्छा-खासा दमखम रखते हैं। इसके साथ ही आज देखना होगा कि गहलोत इस सीट से जीत हासिल करेंगे या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर नतीजे सामने आएंगे। इस बार 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ