Sadhu Assault Video: राजस्थान के अलवर जिले से एक साधु को कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटने का वीडियो आया है। भीड़ ने साधु के साथ गाली गलौज की। उसके बाल खींचे और धक्के मारे। युवकों ने साधु को बेल्ट से पीटा। युवक करीब 10 मिनट तक उसे घेरकर मारपीट करते रहे। उसके सिर और पीठ पर चोटे लगी हैं। साधु पर 2 युवकों के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगा है। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
अलवर पुलिस ने दर्ज किया केस
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि साधु का नाम भंवरानंद है और वह टहला क्षेत्र के बलदेवगढ़ आश्रम में रहता है। लोगों की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों में एक युवक नाबालिग है। टहला थाने में केस दर्ज हुआ और CO राजगढ़ को केस की जांच सौंपी गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि साधु ने एक युवक के साथ आपत्तिजनक हरकतें की। नाबालिग के साथ हरकतें करने की कोशिश की थी।
पांडूपोल मेले में आया था साधु
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, साधु भंवरानंद अलवर में लगे पांडूपोल मेले में आया था। गुरुवार दोपहर की बात है। पांडूपोल मेले घूमने आए 2 युवक साधु से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। एक युवक की उम्र 17 साल और दूसरे की 22 साल है। साधू उन्हें आशीर्वाद देने के बहाने अपनी बातों में बहला-फुसलाकर आश्रम के पास वाले जंगल में लगा गया। साधु ने उन्हें गलत तरीके से हाथ लगाना शुरू कर दिया। वह आपत्तिजनक हरकतें करने लगा।
यह भी पढ़ें: ‘थप्पड़ मारे और लात-घूंसों से पीटा’, सैन्य अधिकारी के खिलाफ क्या बोला स्पाइसजेट का घायल कर्मचारी?
लोगों ने मेले में जाकर दबोचा
शिकायत में बताया गया कि युवकों ने विरोध किया तो साधु कुटिया में चला गया। युवकों ने घर आकर अपने परिजनों को बताया और अकबरपुर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। वहीं घटना के बारे में लोगों को पता चला तो वे भड़क गए तो उन्होंने मेले में जाकर साधु को घेर लिया और मालाखेड़ा लाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए का वीडियो भी बनाया। लोगों ने साधु पर अपनी भड़ास जमकर निकाली और पुलिस से साधु को गिरफ्तार करने की मांग की।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines