Sachin Pilot Sara Abdullah Love Story: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक से नामांकन पत्र भरने गए तो उनके बारे में एक ऐसी जानकारी सामने आई कि सब चौंक गए। पायलट के नामांकन पत्र से खुलासा हुआ है कि वे पत्नी सारा पायलट से तलाक ले चुके हैं। दरअसल, चुनावी हलफनामे में परिवार के बारे में दी गई जानकारी में उन्होंने खुद को ‘तलाकशुदा’ बताया है। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि उन्होंने तलाक कब लिया। पायलट के बारे में ये खबर सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई। यूं तो हलचल तब भी मची थी जब सचिन-सारा की लव स्टोरी परवान चढ़ी थी। हालांकि अब इसका अंत होता दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं सचिन-सारा की लव स्टोरी के बारे में…
करीब 19 साल पहले हुई थी शादी
सचिन पायलट और सारा पायलट की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और फिल्मी है। दोनों की शादी करीब 19 साल पहले हुई थी। हालांकि ये सफर इतना आसान नहीं था। सचिन पायलट और सारा को इस शादी के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े। सचिन पायलट अमेरिका की पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं उनकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन सारा से हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई। फिर समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदलती चली गई।
इसके बाद सचिन पायलट कोर्स खत्म करने के बाद इंडिया लौट आए जबकि सारा अमेरिका में ही रहीं। दोनों के बीच की दूरी ने इस प्यार को और परवान चढ़ा दिया। करीब 3 साल तक वे एक-दूसरे से अलग रहे और आखिरकार उन्होंने इस रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने का फैसला लिया, लेकिन चुनौतियां उनके सामने सीना ताने खड़ी थीं।
Sachin Pilot Sara Pilot Divorce
घाटी में अब्दुल्ला परिवार का विरोध
कहा जाता है कि शुरू में अब्दुल्ला परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। यहां तक कि जब सचिन-सारा का रिश्ता सार्वजनिक होने लगा था तो घाटी में अब्दुल्ला परिवार के खिलाफ लोगों ने कैंपेन चलाए। पार्टी के कई लोग भी इससे नाराज हो गए। इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक सब्र बांधे रखा। हालांकि जब हालात नहीं बदले तो दोनों ने आखिरकार जनवरी 2004 में दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। इस शादी समारोह में गिने-चुने लोग ही शामिल रहे। हालांकि अब्दुल्ला परिवार ने शादी को मान्यता नहीं दी। वहीं सचिन पायलट की मां भी शुरू में इसके खिलाफ थीं। हालांकि सचिन पायलट के लिए उनकी शादी लकी रही। इसी के बाद उनके असली सियासी सफर की शुरुआत हो गई।
युवा सांसद बने सचिन पायलट तो खत्म हुई नाराजगी
महज 26 साल की उम्र में उन्होंने दौसा से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने पिता राजेश पायलट की विरासत को संभालते हुए दौसा से चुनाव लड़ा और सबसे युवा सांसद बने। सचिन पायलट की इस धमाकेदार जीत के कुछ समय बाद अब्दुल्ला परिवार ने आखिरकार इस शादी को स्वीकार कर लिया। इसके बाद सब सामान्य हो गया। दोनों के दो बेटे हुए और कई समारोहों में परिवार की तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बनी रहीं।
ये भी पढ़ें: सचिन पायलट ने सारा पायलट से लिया तलाक, चुनावी हलफनामे में खुलासा
हालांकि करीब 9 साल पहले भी दोनों के बीच अलग होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब इन्हें अफवाहें बताकर खारिज कर दिया गया। फिर जब पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पायलट उप मुख्यमंत्री बने तो सारा, बच्चे और ससुर फारूक अब्दुल्ला समेत पूरा परिवार समारोह में नजर आया, लेकिन अब इस चुनावी हलफनामे ने इस रिश्ते के अंत पर मुहर लगा दी है। हालांकि सवाल अब भी बरकरार है- इस रिश्ते में दूरियां कब आईं, आखिरकार कब दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और क्यों इस खूबसूरत कहानी का अंत हो गया?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines