Sachin Pilot Jaipur Anshan: जयपुर में पूर्व डिप्टी सचिन पायलट के अनशन की घोषणा के बाद से कांग्रेस में सियासी खींचतान बढ़ गई है। जयपुर के शहीद स्मारक पर आज सुबह 11 बजे से सचिन पायलट मौन धारण कर धरने पर बैठ गए हैं। वे शाम चार तक धरना देंगे।
उधर पायलट के अनशन पर अब केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर है। अनशन पर पवन खेड़ा ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश इस मामले में जल्द ही बयान जारी करेंगे।
धरनास्थल पर लगे मुख्य पोस्टर ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। क्योंकि यहां लगे पोस्टर में राहुल-सोनिया से लेकर किसी भी कांग्रेसी नेता का फोटो नहीं है लेकिन केवल महात्मा गांधी की फोटो लगाई गई है। अनशन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। उधर पायलट के अनशन को लेकर प्रदेश कांग्रेस इकाई में भी बड़ी हलचल है।
पूनिया ने कसा तंज
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि “है तो “क़िस्सा कुर्सी का” लेकिन जनता को क्या मिला? सिर्फ बदहाल क़ानून व्यवस्था, रोते किसान, हैरान जवान, त्रस्त अवाम, रोती अबला। जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी।”
https://twitter.com/SachinPilot/status/1645662195005681664?cxt=HHwWgMDTmYPDyNYtAAAA
बैठकर चर्चा करें पायलट
पार्टी के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधाना ने पायलट के इस कदम को पार्टी विरोधी बताया है। उन्होंने सोमवार देर रात बयान जारी कर कहा कि अपनी ही सरकार के खिलाफ अगर उन्हें कोई समस्या है तो मीडिया और जनता के बजाय पार्टी के प्लेटफाॅर्म पर आकर चर्चा की जानी चाहिए।
https://twitter.com/INCSandesh/status/1645489183358849024?cxt=HHwWgMDQ_bXs-dUtAAAA
पायलट पार्टी के मजबूत स्तंभ
उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर दौरा रद्द कर दिया है। वे पायलट से बातचीत करने के लिए आज दोपहर बाद जयपुर पहुंचने वाले थे। अब वह बुधवार को जयपुर आ सकते हैं। उन्होंने कल पायलट की कार्रवाई को पार्टी विरोधी बताया था। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 5 महीनों से एआईसीसी का प्रभारी हूं, लेकिन पायलट ने इस मुद्दे पर कभी मुझसे चर्चा नहीं की। मैं उनके साथ संपर्क में हूं और अभी उनसे शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत की अपील करता हूं। वे पार्टी के एक मजबूत स्तंभ हैं।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines