Sachin Pilot First Reaction After Congress Defeat in Rajasthan Elections: राजस्थान में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। रिवाज बदलने का सपना देख रही कांग्रेस महज 69 सीटों पर सिमट गई। इस हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी गहलोत को हार का जिम्मेदार बता रहे हैं तो कुछ कांग्रेस के ओवर कॉन्फिडेंस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के धाकड़ नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है। पायलट ने कांग्रेस की हार के बाद पहला बयान दिया।
इस हार पर मंथन होना जरूरी
सचिन पायलट टोंक जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा- टोंक विधानसभा से दूसरी बार की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। हम हार पर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे। मेरा मानना है कि इस हार पर मंथन होना जरूरी है।
लोकेश शर्मा के बयान पर मंथन करना चाहिए
इसके बाद पायलट ने लोकसभा चुनावों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- मैं हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने की या जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका हर संभव निर्वहन करूंगा। सीएम के ओएसडी के एक्स पर पोस्ट के बारे में उन्होंने कहा- मैंने भी उनका बयान देखा है। उस पर भी पार्टी को मंथन करना जरूरी है।
बता दें कि सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा ने चुनाव परिणाम जारी होते ही बगावत के सुर छेड़ दिए थे। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं नतीजों से आहत जरूर हूं, लेकिन अचंभित नहीं हूं..कांग्रेस पार्टी #Rajasthan में निःसंदेह रिवाज बदल सकती थी, लेकिन अशोक गहलोत जी कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत जी की शिकस्त है।
ये भी पढ़ें: वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल तेज, कई विधायक पहुंचे सिविल लाइंस
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
8 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
9 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines