के जे श्रीवत्सन, Rajasthan Election: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक के दौरे पर दूसरे दिन भी रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस द्वैषता पूर्ण प्रतिद्वंदियों पर केंद्र सरकार ईडी की छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। अब इसका निर्णय जनता ही करेगी कि भाजपा गलत कर रही है या सही।
परम्परा टूटेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की विफलता किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश में आज पता नहीं है कि भाजपा का नेता कौन है? कौन टिकट देगा कौन क्या करेगा? बीजेपी द्वारा निकाली जा रही पहले परिवर्तन और उसके बाद आकांक्षा यात्रा पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि यात्राएं निकालने से भाजपा का कुछ हो नहीं रहा है। वे सिर्फ यह मानकर बैठे हैं कि हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होता है। लेकिन इस बार जनता मूड बनाकर बैठी है। इस बार राजस्थान में परम्परा टूटेगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
हर काम में कांग्रेस भाजपा से बेहतर
सचिन ने कहा कि टोंक विधानसभा क्षेत्र में अब तक ऐतिहासिक विकास हुआ है। मैं इस विकास का श्रेय जनता को देता हूं। गांवों से लेकर शहरों तक जनता का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने जयपुर में भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि जब चुनाव आते हैं, तो परिवर्तन यात्रा सहित तमाम जलसे निकालते हैं। जनता देखती है कि ट्रैक रिकॉर्ड क्या है, आपने पांच साल क्या किया है। चुनाव से पहले आप भाषण करें, प्रदर्शन करें, यात्रा निकालें उससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। लोग विचारधारा को, उम्मीदवारों और गवर्नेंस को देखकर वोट डालते हैं और हर काम में कांग्रेस भाजपा से बेहतर है।
यह भी पढ़ें-भाजपा से परिवारवाद का सफाया! राजस्थान, मध्यप्रदेश में लागू होगा फार्मूला, इन दिग्गजों की बढ़ी बेचैनी
केंद्र सरकार ने दिखाई बेरूखी
टोंक की रेल की मांग को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि जिम्मेदारी किसकी है, जो विभाग सरकार के हैं, बिजली, पानी, सड़क यह स्टेट के सब्जेक्ट होते हैं। विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय यह केंद्र सरकार के सब्जेक्ट होते हैं। जब मैं केंद्र सरकार में मंत्री था, तब सर्वे हमने करवाया, सेक्शन हमने करवाया, वित्त मंत्रालय से, प्लानिंग कमीशन से, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से, बजट में सबसे हमने करवाया था। उसके बाद ना जाने क्या बेरूखी हुई कि NDA सरकार उसके आगे ले जाने में बिल्कुल असमर्थ रही और ज्यादा कोशिश भी नहीं की गई। आप कोशिश करें और नाकाम हो जाएं तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन केंद्र सरकार ने बेरूखी रखी क्योंकि सरकार दूसरी पार्टी की थी।
हम लोगों को जो करना चाहिए था वो पूरा किया और आज भी करने को तैयार हैं। लेकिन जो महकमे केंद्र सरकार के अधीन हैं, उनके कार्य क्षेत्र में आते हैं, उनका उनको संज्ञान लेना चाहिए था। मुझे दुख है कि वो यह नहीं कर पाए लेकिन अब समय बदलेगा, साल 2024 में जब एनडीए की सत्ता जाएगी और इंडिया अलाइंस की सत्ता आएंगी तब सभी काम होंगे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines