Rajasthan: 'मुख्यमंत्री का फोन नहीं उठाते स्पीकर...', कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का बड़ा दावा

Ruckus in Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। सुबह से 5 बार कार्यवाही स्थगित हो चुकी है। मामले में अब पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Govind Singh Dotasara

Rajasthan Assembly: (केजे श्रीवत्सन, जयपुर) राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बीच अब पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। डोटासरा ने कहा कि मेरे पर लगातार गलत आरोप लग रहे हैं, लेकिन हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं। यह बजट सत्र है, विकास पर चर्चा करनी थी, लेकिन खुद ही डेडलॉक करके बैठ गए। मंत्री ने हमारे खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। डोटासरा ने सफाई दी कि मैं आसन से 4 फीट दूर था। बार-बार यही कह रहा था कि इंदिरा गांधी के लिए बोले गए शब्दों को डिलीट करवा दें।

डोटासरा ने कहा कि यदि उनके पास आसन के अपमान की कोई भी फुटेज है तो चार दिन हो गए, जारी करनी चाहिए थी। हमारा कोई उद्देश्य खराब नहीं था। आज भी हम यही चाह रहे थे कि जहां से बात शुरू हुई थी, वहीं से शुरू करते हुए माफी मांगी जाए। मैंने उस वक्त कहा कि मंत्री जब तक माफी नहीं मांगेंगे, हम भी नहीं मागेंगे। मैं उनके शब्दों को वापस करवाने के लिए वहां गया था। डोटासरा ने कहा कि जब तक पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के लिए कहे गए शब्दों को रिकॉर्ड से वापस नहीं लिया जाता और मंत्री माफी नहीं मांगेंगे, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

भाजपा नेताओं में संवादहीनता- डोटासरा

डोटासरा ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से समझौते के तहत मंत्री के माफी मांगने की बात हुई थी तो वे अब माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह झगड़ा मुख्यमंत्री और स्पीकर वासुदेव देवनानी के बीच है। मुख्यमंत्री देवनानी के कहने पर एक अफसर तक नहीं लगाते, ऐसी बातें हम सुनते हैं। स्पीकर मुख्यमंत्री का फोन नहीं उठाते हैं। भाजपा नेताओं में संवादहीनता है। मैं फिर कहना चाहता हूं कि अगर यदि इनमें इंसानियत है और जनता के प्रति कोई जवाबदेही बनती है तो अविनाश गहलोत से माफी मंगवानी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ