RSMSSB Forest Guard Exam 2022: राजस्थान में एक बार फिर से हजारों अभ्यर्थियों का सपना टूटा है। प्रदेश में रीट परीक्षा के बाद वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द हुआ है। राजसमन्द जिले में एक सेंटर पर हुई परीक्षा में पेपर लीक के चलते वनपाल परीक्षा का यह एग्जाम निरस्त हुआ है।
बता दें आज प्रदेशभर में वनरक्षक सीधी परीक्षा थी। द्वितीय पारी में हुई परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसके बाद बोर्ड ने इस पेपर को रद्द कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने राजसमंद में दर्ज मुकदमे के आधार पर पेपर को लीक माना है। अब पेपर रद्द मामले की जांच राजस्थान एसओजी भी कर रही है। अब इस परीक्षा को नए सिरे करवाया जाएगा।
RSMSSB Forest Guard Exam Paper Leak
वहीं अब इस मामले को लेकर एसओजी की सूचना पर राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में डीएसटी टीम ने परीक्षा पेपर देने आए कुछ संदिग्ध परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने करौली के दीपक शर्मा को हिरासत में लिया था। दीपक ने पूछताछ में बताया कि दौसा में लालसोट क्षेत्र के गांव अजयपुरा के हेमराज मीणा से उसने पेपर लिया। पुलिस ने इस मामले में बिजली विभाग कर्मचारी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक राजसमंद के रेलमगरा थाना क्षेत्र में पेपर का फोटो खींचकर उत्तर सीट वायरल की आशंका के चलते राजसमंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर करौली, दौसा, जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines