RPSC Paper Leak ED Raids: पेपरलीक मामले में दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी, शक के घेरे में आए इन लोगों से हो सकती है पूछताछ

Rpsc Paper Leak ED Raids

जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्टः पेपर लीक मामले में आज लगातार दूसरे दिन ईडी की छापेमारी जारी है। ईडी की टीमें जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 28 जगहों पर सर्च कर रही है। सोमवार को की गई छापेमारी मेें ईडी ने बाबूलाल कटारा, मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के घर से अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा ईडी ने इन सभी के घरों को सील कर दिया है।

विज्ञापन

जांच के घेरे में पहले की भर्ती परीक्षाएं

ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज जयपुर में ईडी की टीमें कुछ नेताओं और उनके परिचितों से पूछताछ कर सकती है। सर्च के दौरान ईडी को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। पेपरलीक और रुपयों के लेनदेन से जुड़े सबूत मिले हैं। इसके अलावा ईडी की कुछ टीमें पहले हो चुकी भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

इन लोगों से पूछताछ करेगी ईडी

आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के घर से ईडी ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार कटारा ने साल 2021-22 में अलग-अलग जिलों में 5 जमीनें खरीदी थी। इस संबंध में कटारा के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।

ईडी की अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि पूरा मामला प्राइमरी धन शोधन से जुड़ा है। ईडी पेपर लीक मामले के आरोपी शेर सिंह मीणा की दोस्त अनीता मीणा, बाबूलाल कटारा के भांजे विजय डामोर, सुरेश कुमार विश्नोई, सुरेश ढाका के परिजनों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

बीजेपी सांसद की शिकायत पर दर्ज किया था मामला

उल्लेखनीय है कि बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की शिकायत पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने इस मामले में राजीव उपाध्याय, रामगोपाल मीणा, सुरेश विश्नोई, घिमनाराम खिलेड़ी, अनिता मीणा के बयान लिए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ