RPSC Paper Leak Case: आरपीएससी पेपर लीक मामले में उदयपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रविवार को मामले में मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामी आरोपी अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा की महिला मित्र अनिता मीणा को अरेस्ट कर लिया। अनिता जयपुर में सी स्कीम स्थित एसबीआई की ब्रांच में डिप्टी मैनेजर कार्यरत है।
शेर सिंह की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अनिता शेर सिंह के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। एसपी ने बताया कि अनिता की मदद से शेर सिंह की प्राॅपर्टी की जांच की जा रही है। इन्होंने कहां-कहां निवेश किया है इसका पता लगाया जा रहा है। उदयपुर पुलिस के अनुसार वांटेड आरोपी शेरसिंह की महिला मित्र की गिरफ्तारी होने से काफी राज खुलने की संभावना है।
पुलिस मोस्ट वांटेड की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आज अनिता मीणा को कोर्ट में पेश करेगी जहां से उसका रिमांड लिया जाएगा। फिर पुलिस अनिता से पेपर लीक मामले में जुड़े राज उगलवाने की कोशिश करेगी।
शेरसिंह की गिरफ्तारी से खुलेंगे राज
बता दें कि पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश ढाका और प्रिंसिपल अनिल उर्फ शेर सिंह को पकड़वाने पर राज्य सरकार ने दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। बता दें कि जेल में बंद आरोपी भूपेन्द्र सारण ने पूछताछ में बताया था कि उसने जयपुर के चौमू निवासी शेर सिंह मीणा से 50 लाख रुपए में पेपर खरीदा था।
इसके बाद यह पेपर सुरेश ढाका को बेचा गया और सुरेश ढाका ने अपने साले सुरेश विश्नोई के सहयोग से अभ्यर्थियों को 5-5 लाख रुपए में बेचा था। आखिर शेरसिंह को सीनियर टीचर भर्ती का पेपर किसने उपलब्ध कराया। इसमें कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines