हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

RPSC Paper Leak Case: उदयपुर कोर्ट में एसओजी ने पेश किया चालान, बाबूलाल कटारा समेत 3 लोग बनाए गए आरोपी

विज्ञापन

RPSC Paper Leak Case: आरपीएसी पेपर लीक मामले में एसओजी ने गुरुवार को उदयपुर की कोर्ट में चालान पेश किया। यह चार्जशीट आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा समेत तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ पेश की गई है। चार्जशीट के अनुसार पुलिस अब तक इस मामले में 62 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी हैं। वहीं सुरेश ढाका समेत 48 आरोपियों की अभी भी एसओजी को तलाश है।

ऐसे लीक हुआ पेपर

चार्जशीट के अनुसार 24 दिसबंर को होने वाले सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर 60 दिन पहले ही लीक हो गया था। इसके अलावा बाबूलाल कटारा पेपर तैयार होते ही सभी सेट की मूल कॉपी अपने सरकारी आवास पर ले गया था। इसके बाद कटारा ने अपने भांजे विजय डामोर से सभी सवाल रजिस्टर में लिखवा लिए। इसके बाद उसने प्रिंटिंग के लिए पेपर वापस ऑफिस में जमा करा दिया। भांजे विजय के लिखे रजिस्टर को कटारा ने मास्टरमाइंड शेर सिंह मीणा को दिया। शेर सिंह ने इसकी फोटो अपने मोबाइल में खींची। फोटो से पेपर टाइप कर गिरोह को बेच दिया। सबूत मिटाने के लिए रजिस्टर को जला दिया।

यह था मामला

उदयपुर पुलिस ने 24 दिसंबर को बेकरिया थाने के बाहर 49 अभ्यर्थियों से भरी बस को पकड़ा था। ये सभी चलती बस में आरपीएससी के सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के जीके का लीक पेपर सॉल्व कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर आरपीएससी ने पेपर को रद्द कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें