श्रीवत्सन (जयपुर): राजस्थान लोकसेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) की ओर से कराई गई सीनियर शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना राजस्थान में कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां पेपर लीक (RPSC Paper Leak Case) करने वाले गिरोह सक्रिय रहे हैं। हर बार सरकार और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। इतना ही नहीं आरोपी हर बार नई-नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन सरकार का हर बार एक ही जवाब है, ‘जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
सालों-साल कड़ी मेहनत से करते हैं तैयारी
सरकार और सरकारी संस्थाओं की ओर से कुछ सौ पदों के लिए भर्तियां निकाली जाती है। इन्हीं कुछ सौ पदों पर लाखों युवा आवेदन करते हैं। जाहिर सी बात है कि हर युवा का सरकारी नौकरी पाने का सपना होता है। युवा सालों-साल कड़ी मेहनत करके तैयारी करते हैं, लेकिन जब परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि जिस पेपर को वह देने आए हैं, वह लीक हो चुका है। परीक्षा भी रद्द हो चुकी है। राजस्थान में यह सिलसिला पिछले 5-6 वर्षों से चल रहा है।
केंद्र की बजाए बस में परीक्षा देते पकड़े थे
भर्ती परीक्षा कराने वाली संस्था परीक्षा के लिए दूर-दराज के इलाकों में केंद्र बनाती हैं। युवा अपने-अपने साधनों या फिर बसों और सार्वजनिक साधनों से केंद्रों तक पहुंचते हैं। 24 दिसंबर को राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से कराई गई शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी यही हुआ। इस परीक्षा में सामने आया कि कुछ छात्र केंद्र के भीतर परीक्षा देने के बजाए एक बस में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
जयपुर में कोचिंग चलाता है पेपर लीक का मुख्य आरोपी
राजस्थान लोकसेवा आयोग की इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के पीछे सुरेश ढाका का नाम सामने आया था। बताया गया है कि वह राजस्थान के जयपुर में अभिगम नाम से कोचिंग सेंटर चलाता है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने उसे पर्चा लीक मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। उधर सरकार की ओर से पेपर लीक होने की घटनाओं पर काबू न पाने के कारण हनुमाना बेनीवाल की आरएलपी और भाजपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस, प्रशासन और इंटेलीजेंस इन घटनाओं को रोकने में विफल है।
अब तक इन भर्ती परीक्षाओं के पेपर हुए लीक
- लाइब्रेरियन भर्ती 2018- दिसंबर 2019 में भर्ती परीक्षा
- जेईएन सिविल डिग्री 2018- दिसंबर 2020 में परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द
- रीट लेवल-दो 2021- सितंबर 2021 में हुई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, करीब 4 महीने बाद रद्द
- कांस्टेबल भर्ती 2018- मार्च 2018 को परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
- कांस्टेबल भर्ती 2022- मई 2022 में दूसरी शिफ्ट का पेपर लीक, पेपर रद्द कर दोबारा परीक्षा
- हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती- मार्च 2022 में भर्ती परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा रद्द
- एसआई भर्ती 2022- पेपर लीक के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार, परीक्षा रद्द नहीं हुई
- सीएचओ भर्ती 2022- भर्ती होने के बाद पेपर लीक को लेकर मुकदमा हुआ दर्ज
- वनरक्षक भर्ती 2020- एक शिफ्ट का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, परीक्षा रद्द, दोबारा हुई
- सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022- सामान्य ज्ञान का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines