RPSC Paper Leak Case: साढ़े 18 लाख रुपए के रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने आज गोपाल केसावल समेत 4 आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। वहीं इस पूरे मामले में एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने आरपीएससी को क्लीन चिट देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में आरपीएससी का कोई व्यक्ति शामिल नहीं हैं। एडीजी ने कहा कि यह पूरा मामला ठगी का है और ठगी लोकसेवक के जरिए काम करवाने के लिए की गई। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि इस मामले में आरपीएससी के कई सदस्य शामिल हो सकते हैं।
इस तरह आया मंजू शर्मा का नाम
एडीजी ने आगे बताया कि इस मामले में परिवादी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा के नाम का जिक्र किया। पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन लोगों की मंजू शर्मा से कोई जान पहचान नहीं हैं। उधर एसीबी लगातार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है। उनके बैंक खातों की डिटेल निकाली जा रही है।
वहीं आरोपियों की फोन की सीडीआर एसीबी ने निकलवाई है। उसमें किसी भी आरपीएससी सदस्य का संपर्क आरोपियों से नहीं था। प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines