जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट: आरपीएससी पेपर लीक (RPSC Paper Leak Case) मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण (Bhupendra Saran) के मकान पर आज जेडीए (JDA) ने बुलडोजर चला दिया। आज दोपहर जेडीए ने मकान के आगे के हिस्से पर सबसे पहले बुलडोजर चलाया।
दो चरणों में गिराया जाएगा घर
शनिवार से ड्रिल मशीन के जरिए 15 फीट में छत काटी जाएगी। उसके साथ ही पीछे के हिस्से में 8.3 फीट का हिस्सा काटा जाएगा। उसके बाद काटे गए हिस्से को ढहाया जाएगा।
चार सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
पेपर लीक मामले में सरकार ने चार सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को बर्खास्त कर दिया है। इनमें सिरोही जिले के टीचर भागीरथ, जालोर के सीनियर टीचर रावताराम, स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार, चितलवाना में तैनात सीनियर असिस्टेंट टीचर पुखराज शामिल है।
कोर्ट में स्वीकारा किया है अवैध निर्माण
जेडीए की ट्रिब्यूनल कोर्ट (Tribunal Court) में आज इस मामले पर सुनवाई हुई थी। ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला जेडीए के पक्ष में दिया था। जेडीए को अवैध हिस्सा तोड़ने और अप्रूव्ड हिस्सा सेफ रखने के लिए कहा गया था। कोर्ट में सारण के वकील ने स्वीकार किया कि उसने अवैध निर्माण किया है। जेडीए ने भी 4 पेज का जवाब पेश किया था। इसमें कहा, ये साधारण अवैध निर्माण का मामला नहीं है। हजारों बेरोजगारों के भविष्य और उनकी भावनाओं का मामला हैं।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
9 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines