Bhilwara Gangrape Case: भीलवाड़ा में गुरुवार को नाबालिग बच्ची को गैंगरेप के बाद भट्टी में झाेंक दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की नाबालिग पर 2 महीने से गंदी नजर थी। पोल खुलने के डर से आरोपियों ने नाबालिग को भट्टी में जला दिया। ऐसे ही कुछ राज है जो इस हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कोटड़ी थाना के नरसिंगपुरा गांव में गुरुवार सुबह वह नाबालिग अपने खेत में बकरियां चराने गई थी। दोनों ही मुख्य आरोपी पहले से ही खेत में बनी भट्टियों के पीछे छिप कर बैठे थे। मौका पाकर पहले दोनों ही आरोपियों ने नाबालिग से गैंगरेप किया और उसके बाद उसे अचेत अवस्था में ही कोयले की भट्टी में झोंक दिया। भट्टी में जब वह पूरी तरह नहीं जली तो आरोपियों ने उसके शरीर को धारदार हथियार से काटा और बोरे में भरकर खेत के पास बने तालाब में फेंक दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा
इस हत्याकांड के बाद से ही ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। उनकी आंखों में गुस्सा है। हर किसी के मुंह से एक ही बात कह रहा था कि इन दरिदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पीड़िता के घर पर पुलिस का भारी पहरा है। जांच में यह भी सामने आया है कि खेत पीड़िता के पिता का ही है। जो 4 महीने आरोपियों के पिता को किराए पर दिया गया था। आरोपियों का परिवार शाहपुरा का रहने वाला है। खेत लेने के बाद उसके पास ही झोपड़ी बनाकर वे रहने लगे थे।
पत्नियों को दी दुष्कर्म की जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दोपहर 2 बजे तक नाबालिग के साथ गैंगरेप करते रहे। इसके बाद जब नाबालिग के घायब होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई तो पकड़े जाने के डर से उसे मारने की योजना बनाई। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने इसकी जानकारी अपनी पत्नियों को दी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग को भट्टी में झोंकने के लिए भट्टी का गेट उनकी पत्नी ने ही खोला था।
मामले में अब तक 10 गिरफ्तार
भीलवाड़ा एसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों के अलावा 4 पुरुष और 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines