Chaiwalas Founder Rohit Sharma Suicide: राजस्थान के दौसा जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर ‘चायवालाज’ कैफे चेन के युवा संस्थापक और चर्चित उद्यमी रोहित शर्मा ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. साकेत कॉलोनी के सैंथल मोड़ स्थित घर पर घटित इस घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महज 30 साल की उम्र में रोहित के इस आत्मघाती कदम से पूरे दौसा और राजस्थान के स्टार्टअप जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
17 की उम्र में शुरुआत, एमएसएमई अवॉर्ड से सम्मान
रोहित शर्मा बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी थे. उन्होंने महज 17 साल की उम्र में नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान ही बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया था. जयपुर के मानसरोवर से शुरू हुआ उनका ‘चायवालाज’ कैफे देखते ही देखते राजस्थान के अलग-अलग शहरों में 7 आउटलेट्स तक फैल गया. उनकी इस सफलता के लिए उन्हें ‘नेशनल MSME अवॉर्ड्स 2022 फॉर बिजनेस एक्सीलेंस’ से भी सम्मानित किया गया था.
राजनीति में आजमाया हाथ, फिर अपनाया अध्यात्म
व्यवसाय में सफलता पाने के बाद रोहित शर्मा ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. उन्होंने साल 2024 में हुए दौसा विधानसभा उपचुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद उनके जीवन में बड़ा मोड़ आया. करीब 6 महीने पहले उन्होंने अपने सभी 7 ‘चायवालाज’ आउटलेट्स को बंद कर दिया और अध्यात्म की राह पकड़ ली.
अध्यात्म की ओर अग्रसर होकर उन्होंने धार्मिक यात्राएं कीं और ‘तत्सुखे सुखित्वं’ नाम से एक किताब भी लिखी, जो काफी चर्चित रही. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर ‘रोहित शिवोहम’ रख लिया था.
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
रोहित के परिवार में उनके पिता हितेंद्र मोहन शर्मा मेडिकल स्टोर चलाते हैं, पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका और एक 7 साल का मासूम बेटा है. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. एक सफल बिजनेसमैन और आर्थिक रूप से संपन्न युवा ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस हर पहलू से इस मामले की गहन जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines