Road Accident: राजस्थान के कोटा से दुखद खबर सामने आ रही है। कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए और कई यात्रयों को मामूली चोटें आयी हैं। गंभीर घायलों को मांडलगढ़ के अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। वहीं इस हादसे में एक गोवंश की मौत भी हो गयी।
बता दें कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे 27 पर लाडपुरा के पास मंगलवार सुबह कोटा से जोधपुर जा रही रोडवेज बस के चालक ने गायों को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
बता दें दुर्घटना में बस का पिछला क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 6 यात्री घायल हो गए। इनमें 4 यात्रियों को गम्भीर चोट आने पर मांडलगढ़ के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। दुर्घटना के दौरान ही रोडवेज बस की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सड़क पर आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई किया जाने वाला फोर्टिफाइड आटा बिखरा पड़ा था। जिसे गोवंश का झुंड खा रहा था। सड़क पर गोवंश झुंड को देख रोडवेज चालक ने बस के ब्रेक लगाए। इस दौरान तेज रफ्तार से पीछे आ रहे मार्बल से भरे ट्रेलर ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर मांडलगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines