Road Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, इतने लोगों की गई जान
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Road Accident: राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। ट्रेलर हाईवे के किनारे खड़े चार लोगों को रौंदते हुए 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
घटना जयपुर-अजमेर हाईवे पर जयपुर से पहले दूदू के पास की है। हादसा इतना भयानक था कि चारो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमरचंद माली, जितेंद्र, सलीम मंसूरी और पवन कुमार की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर खड़े चारो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। उस समय जयपुर से अजमेर जा रहे एक ट्रेलर ने चारो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद शव के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए।
वहीं हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर ड्राइवर को तलाश रही है। हादसे के बाद दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की मानें तो ट्रेलर ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: