हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Road Accident: बीकानेर में टैक्सी और बाइक में भीषण टक्कर, हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Road Accident in Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टेक्सी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। इस सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का निरिक्षण कर रहे सहायक उप निरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि हादसा लूणकरणसर के पास 264 आरडी के पास हुआ। मृतकों में दो पीलीबंगा के और एक लूणकरणसर कस्बे के गांव का है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक यहां ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर है। बुधवार को अमावस्या की छुट्टी होने के कारण खरीददारी करने बाजार आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवकों की सामने से आ रहे टैक्सी से टक्कर हो गई और बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लूणकरणसर के 264 आरडी की है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजू , 44 वर्षीय मदन लाल और 40 वर्षीय श्योपत के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola