Road Accident in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ में मुख्य मार्ग पर मिठाई की दुकान के समीप गुरुवार की रात तेज रफ्तार व लापरवाही भरे डंपर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी। चालक द्वारा टैंकर भगाए जाने से नाराज लोगों ने विरोध किया और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझाइश कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कैलाश बिश्नोई ने बताया कि मूल रूप से शेरगढ़ के केसरी नगर हाल शिकारगढ़ निवासी पठान खान 19 पुत्र अद्रीम खान क्षेत्र में ही एक बाड़े में गायों का दूध निकालता था। रात आठ बजे वह मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था। जब वह एक मिठाई की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चालक उछलकर सड़क पर गिर गया और डंपर उसे कुचलते हुए भाग गया। जिससे पठान खान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। हादसे को अंजाम देने वाले बजरी डंपर और चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। साथ ही बिना नंबर बजरी के अवैध डंपर संचालन पर रोष व्यक्त किया।
उन्होंने पुलिस पर ऐसे डंपरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व डेरावरसिंह व थानाध्यक्ष कैलाश बिश्नोई ने समझाइश कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद लोग माने और शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया जा सका। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines