हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Road Accident: अलवर के नीमराना में कार और बाइक में टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

Road Accident in Alwar: राजस्थान के अलवर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के नीमराणा क्षेत्र में कार और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। यह मामला बीती रात काठुवास टोल प्लाजा के समीप का बताया जा रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात काठुवास टोल प्लाजा के समीप यह सड़क हादसे की घटना हुई। हरियाणा पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर राजस्थान की अलवर पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

इस घटना की रेवाड़ी जिले की कुंड़ पुलिस भी जांच कर रही है। यह हादसा राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर हुआ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola