हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Road Accident: बाड़मेर में बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

विज्ञापन
बाड़मेर में बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर

Road Accident in Barmer: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में शुक्रवार को एक बस और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। हादसा बाड़मेर जिले के सिणधरी में गुड़ामालानी रोड पर हुआ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा

हादसे को लेकर सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मेगा हाईवे पर बस और ट्रेलर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से सिणधरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना भीषण था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बता दें बस में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को मौके से हटाने और जाम खुलवाने में जुटी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola