Road Accident in Bhartpur: राजस्थान के भरतपुर जिले से इस समय दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के कामां के जुरहरा थाना इलाके में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो में सवार व्यक्ति सहसन गांव की तरफ से आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार घटना सहसन और लाडलका गांव के बीच की है। बोलेरो में पिछली सीट पर दो दोस्त इरफान, इरशाद और एक बुजुर्ग और एक बच्चा बैठे थे। सभी लोग अपने-अपने रिश्तेदारी में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सहसन और लाड़लाका गांव के बीच गाड़ी सामने से आ रही ट्रैक्टर से टकरा गई।
बता दें कि हाइवे पर हुई यह टक्कर इतनी जबर्दसस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार दोनों युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां एक युवक इरफान को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे युवक इरसाद को उसके परिजन हरियाणा के पुन्हाना अस्पताल लेकर गए। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में बोलेरो में बैठे बुजुर्ग और बच्चे के चोट नहीं आई। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines