Jaipur News: राइट टू हेल्थ बिल को लेकर सोमवार को जयपुर में डाॅक्टर्स ने कार्य का बहिष्कार किया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डाॅक्टरों को अगर कोई शिकायत है तो उन्हें मुख्य सचिव से वार्ता करनी चाहिए। सरकार उसका समाधान निकालेगी।
उन्होंने कहा कि एक्ट के अनुसार सांप काटने, एक्सीडेंट व किसी जानवर के खाने की घटनाओं को ही इमरजेंसी में शामिल किया है। उन्होंने डाॅक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि डाॅक्टर्स वार्ता के बावजूद मुकर गए। सीएम ने कहा कि डाॅक्टर से बात करके जल्द समाधान निकालिए।
और पढ़िए – Jaipur News: सचिन पायलट के पक्ष में नारेबाजी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 4 हजार का चालान
बिल में हम बदलाव करने को तैयार
उन्होंने कहा कि देश में यह पहला ऐसा विधेयक है जो पक्ष और विपक्ष की सहमति से पारित हुआ है। लेकिन बिल की कमियां डाॅक्टरों को सरकार को बताना चाहिए। जबकि चिंरजीवी योजना में इन्होंने 2 साल से काम किया तो इनको कोई शिकायत नहीं हुई।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राइट टू हेल्थ जैसे कानून बनने के बाद देश में बड़ा बदलाव आया है। आईएमए की गाइडलाइन के अनुसार बने एक्ट में कोई कमी रह गई हो तो सरकार को बताएं, हम उसमें बदलाव को तैयार हैं।
और पढ़िए – Jaipur News: राजस्थान पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 जिलों में 2051 बदमाशों को किया अरेस्ट
हमारे लिए जनता सर्वोपरि
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि हमें डाॅक्टरों से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन हमारे लिए तो जनता सर्वोपरि है। डाॅक्टर्स को मूल एक्ट व पारित हुए एक्ट को देखना चाहिए। उनकी मागों के अनुसार उसमें बदलाव किया गया है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिनके पास चिरंजीवी कार्ड है, उसका इलाज होना चाहिए। सरकार अस्पतालों को 20 दिन में ही पेमेंट जारी कर रही हैं। एक भी अस्पताल का पेमेंट बकाया नहीं है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines