Right to Health Bill: राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्राइवेट अस्पताल संचालकों का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। डाॅक्टर रातभर स्टैच्यू सर्किल पर धरने पर बैठे रहे। निजी चिकित्सकों के समर्थन में जयपुर एसएमएस मेडिकल काॅलेज के रेजिडेंट भी आ गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाॅक्टर्स को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। इधर सरकार आज बिल को विधानसभा में पेश करने जा रही है।
और पढ़िए – बर्बाद फसलों का CM शिवराज ने लिया जायजा, कर्ज वसूली स्थगित, जानिए कितना मिलेगा मुआवजा
रातभर धरने पर बैठे रहे डाॅक्टर
प्राइवेट डाॅक्टर्स पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में डाॅक्टरों ने काम बंद कर दिया। बिल के विरोध में नर्सिंग स्टूडेंट्स भी उतर आए हैं। इधर डाॅक्टरों ने रात को कैंडल मार्च भी निकाला।
लाठीचार्ज के बाद धरने पर बैठे डॉक्टर
सोमवार को प्रदेशभर के सभी जिलों से प्राइवेट हाॅस्पिटल संचालकों का समूह जयपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एसएमएस हाॅस्पिटल स्थित जेएमए सभागार से रैली निकाली। लेकिन स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस ने उनको रोक दिया। यहां पुलिस और डाॅक्टरों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में डाॅक्टर कल से ही धरने पर बैठे हैं।
और पढ़िए – Jalore News: भीनमाल को जिला नहीं बनाने पर सड़कों पर उतरे लोग, समर्थन में भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान
इससे पहले डाॅक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को भी सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया। पांच डाॅक्टरों का प्रतिनिधि मंडल कल विधानसभा पहुंचा। जहां उनकी स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के साथ बातचीत भी हुई। लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines