Republic Day 2023: देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम आदमी तक सब लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सीएम आवास में झंडा फहराया।
संघ प्रमुख ने फहराया झंडा
संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों जयपुर प्रांत के दौरे पर है। (Republic Day 2023) यहां उन्होंने केशव विद्यापीठ में ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारकों के अलावा संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
सीएम ने बड़ी चौपड़ पर फहराया तिरंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वज फहराया। (Republic Day 2023) जिसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता मौजूद रहे। उसके बाद सीएम ने अमर जवान ज्योति स्थल पर शहीदों को श्रद्धाजलि दी। गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शाम को राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। वहीं, राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को देखते हुए पुलिस के 1000 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिशनर लॉ एण्ड ऑर्डर कैलश चंद्र विश्नोई ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। इसके साथ ही सादा वर्दी में इंटेलिजेंस विभाग के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। विश्नोई ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए स्टेडियम के बाहर और अंदर क्यूआरटी और ईआरटी टीम के कमांडो भी तैनात रहेंगे। वहीं शहर की होटलों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines