Reet Exam 2023: प्रदेश में लगातार तीसरे दिन शिक्षक भर्ती परीक्षा के कारण नेटबंदी रहेगी। बता दें कि रीट भर्ती परीक्षा के तहत सोमवार को पहली पारी में संस्कृत का पेपर सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पारी में अंग्रेजी का पेपर 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक होगा।
सोमवार को जयपुर में रहेगी नेटबंदी
सोमवार को तीसरे दिन संस्कृत और अंग्रेजी का पेपर प्रदेश में सिर्फ राजधानी जयपुर में ही 176 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें 1 लाख 18 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में प्रशासन ने सोमवार को भी जयपुर जिले में सुबह 6ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया है।
बोर्ड की बदइंतजामी आई सामने
रीट भर्ती परीक्षा में बोर्ड की बदइंतजामी भी सामने आई है। रविवार को टोंक में दूसरी पारी की परीक्षा के दौरान हिंदी का पेपर कम पड़ गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने वहां जमकर उत्पात मचाया। वहीं उदयपुर में डमी कैंडिडेट भी पकड़ा गया। दो कमरों में पेपर साढ़े 3 बजे पहुंचा। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए। और जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा दोबारा करवाने की मांग की।
उदयपुर में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा
इससे पहले सोमवार को सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। जिसमें उदयपुर पुलिस ने एक परीक्षा केंद्र से जालोर के कृष्णाराम को पकड़ा। कृष्णाराम उदयपुर के रहने वाले संजय पारगी की जगह एग्जाम दे रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
18 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
20 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines