Lal Diary: राजस्थान सरकार में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों अपनी लाल डायरी को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को उन्होंने जयपुर में एक प्रेस वार्ता में कथित लाल डायरी के तीन पन्ने भी आउट कर दिये। इसमें सीएम के बेटे वैभव गहलोत और आरसीए चुनाव में लेनदेन का जिक्र किया था। इसके बाद से प्रदेश में सियासत अपने चरम पर है। इधर गुरुवार को बर्खास्त मंत्री के सरकारी आवास पर जोधपुर पुलिस की एक टीम पाॅक्सो से जुड़े मामले की जांच के लिए पहुंची। हालांकि जब पुलिस पहुंची तो गुढ़ा अपने आवास पर नहीं थे।
पाॅक्सो से जुड़ा है मामला
जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जोधपुर पुलिस की एक टीम पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के जयपुर स्थित सरकारी आवास पहुंची। जहां टीम ने बंगले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा पुलिस ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जोधपुर के पीपाड़ सिटी थाने में पाॅक्सो से जुड़े एक मामले 2 आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
आरोपियों के साथ बंगले पर पहुंची पुलिस
पाॅक्सो मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम आरोपियों के साथ बंगले पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री ने राजेंद्र गुढ़ा ने एक अस्थाई रैन बसेरा बनाया था वहीं घटनास्थल है या नहीं। एसपी ने बताया कि अभी फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में उंटगाड़ी यात्रा निकाल रहे हैं। गुढ़ा ने कल कहा था कि सरकार उनके खिलाफ रोज मुकदमे दर्ज कर रही है और उन्हें जेल भेजना चाहती है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
8 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines