राजस्थान बोर्ड आज 5वीं और 8वीं के नतीजे जारी कर रहा है. छात्र भारी ट्रैफिक से बचने के लिए डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में रिकॉर्ड तोड़ करीब 26 लाख छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी उपलब्ध रहेंगे. फरवरी 2026 में आयोजित हुई इन परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी उत्साह और थोड़ी घबराहट देखी जा रही है. क्योंकि लंबे समय बाद बोर्ड ने एक ही दिन में तीनों बड़े रिजल्ट जारी करने का साहसी फैसला लिया है. बोर्ड आज दोपहर 1 बजे एक साथ 5वीं, 8वीं और 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है.
डिजीलॉकर पर कैसे देखें अपना रिजल्ट?
भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में ‘डिजीलॉकर’ (DigiLocker) एक सुरक्षित और आसान विकल्प है. यह डिजिटल कॉपी हर जगह मान्य होती है और आपको फिजिकल मार्कशीट के खोने के डर से भी आजादी देती है.
• अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं.
• वहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए लॉगिन करें.
• इसके बाद सर्च बार में “Board of Secondary Education Rajasthan” ढूंढें और अपनी संबंधित कक्षा की मार्कशीट के विकल्प को चुनें.
• अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
• इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.
खत्म हुआ ‘ऑटोमैटिक प्रमोशन’ का दौर
इस साल राजस्थान बोर्ड के नतीजों में सबसे बड़ा बदलाव “ऑटोमैटिक प्रमोशन” पॉलिसी का खत्म होना है. पहले छोटी कक्षाओं में छात्रों को बिना किसी कड़े मूल्यांकन के अगली कक्षा में भेज दिया जाता था. लेकिन अब शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बोर्ड ने साफ कर दिया है कि छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने ही होंगे. अब किसी भी छात्र को ‘मुफ्त’ में पास नहीं किया जाएगा. बल्कि उन्हें अपनी मेहनत और उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे जवाबों के आधार पर ही अंक मिलेंगे. बोर्ड का यह कदम छात्रों में प्रतिस्पर्धा और सीखने की ललक बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है. जिससे भविष्य में उनकी नींव और मजबूत हो सके.
मार्कशीट में क्या देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में नाम. रोल नंबर. विषयवार अंक और पास/फेल का स्टेटस ध्यान से चेक करना चाहिए. हालांकि. इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट केवल प्रोविजनल यानी अस्थायी होती है. और असली मार्कशीट स्कूलों से ही प्राप्त करनी होगी. अगर खुदा न खास्ता कोई छात्र फेल हो जाता है या उसके अंक उम्मीद से कम आते हैं. तो उसे निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. राजस्थान बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए ‘कम्पार्टमेंट परीक्षा’ आयोजित करता है. इस विशेष परीक्षा के जरिए छात्र दोबारा एग्जाम देकर अपना साल बचा सकते हैं और अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं. कम्पार्टमेंट परीक्षा का पूरा शेड्यूल रिजल्ट के कुछ दिनों बाद घोषित किया जाएगा.
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines