राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट और राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जल्दी ही जारी होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कोरकार्ड तैयार कर चुका है. राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24-25 मार्च को राजस्थान कक्षा 5 का रिजल्ट 2026 और राजस्थान कक्षा 8 का रिजल्ट 2026 दोनों की घोषणा एक साथ करने की तैयारी है. दोनों आरबीएसई बोर्ड परिणाम Shala Darpan Result Website पर जारी होंगे. छात्र छात्राएं rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर से रिजल्ट देख पाएंगे. इससे पहले राजस्थान बोर्ड आरबीएसई पांचवीं और आठवीं रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा करेगा.
बता दें इस साल प्रदेश भर से लगभग 26 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परिणाम घोषित होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
पास होने के लिए चाहिए 33% अंक
इस बार छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि किसी को भी ‘ऑटोमैटिक प्रमोशन’ नहीं मिलेगा. राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट) परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, जिसकी तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित होंगी.
RBSE Result 2026: ऑनलाइन कैसे चेक करें?
रिजल्ट के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए RBSE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब अपनी कक्षा (Class 5 या Class 8) का चयन करें.
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
सबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
छात्र फेल होंगे या पास?
कई राज्यों में अब पहली बोर्ड परीक्षा सीधे 10वीं में होती है. लेकिन राजस्थान, एमपी, पंजाब समेत कुछ स्टेट्स में अब भी क्लास 5 और क्लास 8 में बोर्ड एग्जाम लिए जाते हैं. हालांकि इसमें किसी को फेल नहीं किया जाएगा. सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.
स्टूडेंट्स इस QR कोड को स्कैन करके अपना राजस्थान क्लास 10 रिजल्ट देख सकते हैं.
आ गई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तारीख
राजस्थान बोर्ड ने तारीखा का कर दिया एलान, कल होगा 10 वीं का रिजल्ट जारी. सोशल मीडिया पर दी जानकारी.
SMSसे राजस्थान बोर्ड (RBSE) रिजल्ट कैसे देखें?
इसके अलावा आप सबसे आसान तरीका एसएमएस से अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद ज्यादा ट्रैफिक होने पर वेबसाइट स्लो हो जाती है. इस स्थिति में छात्र sms से रिजल्ट जांच सकेंगे. इसके लिए मैसेज बॉक्स में RJ10 लिखकर 5676750 पर भेज दें. इसके बाद इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जायेगा.
पिछली बार लड़के और लड़कियों का Pass Percentage क्या था?
पिछला साल: जब बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे
- राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट न केवल शानदार रहा था, बल्कि इसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी थी-
- 2025 के पासिंग प्रतिशत का गणित
- कुल पास लड़कियां – 94.08%
- कुल पास लड़के – 93.16%
इन आंकड़ों से साफ है कि बेटियों ने पढ़ाई के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया था डिवीजन के हिसाब से भी परिणाम उत्साहजनक थे पिछले साल कुल 5,46,370 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की थी, जबकि 3,76,774 छात्र सेकेंड डिवीजन से पास हुए थे.
DIGILOCKER से राजस्थान बोर्ड (RBSE) रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं. अगर नया अकाउंट बनाना है, तो मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करें. आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन संभव है. लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं.
- यहां सूची में से ‘Board of Secondary Education, Rajasthan’ को सिलेक्ट करें.
- अब अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें और रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्म तिथि भरें.
- आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे. आप इन्हें PDF फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं.
RBSE 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
RBSE 5th 8th रिजल्ट कहां चेक करें?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines