Lok Sabha Election 2024 (थानाराम माली): बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह 4 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें भाटी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली शिव विधानसभा सीट से विधायक हैं। मंगलवार को रविंद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज की बैठक के बाद अपने (निर्दलीय) चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है।
10 दिन के लिए बीजेपी में रहे
जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। 2019 में वह छात्र संघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद वे लगातार बाड़मेर-जैसलमेर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने भाजपा से शिव विधानसभा से टिकट की मांग की थी लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद महज 10 दिनों में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। ऐसे में इस बार अगर वह निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है।
बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की
बीते दिनों तक राजनीतिक गलियारों में बीजेपी द्वारा उन्हें बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा सीट से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाने की अटकलें तेज थी। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट न देकर सांसद और केंद्र मंत्री कैलाश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को रविंद्र सिंह भाटी ने देव दर्शन यात्रा शुरू की। बड़ी संख्या में उनके समर्थक इस यात्रा में पहुंचे। इससे पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत वरिष्ठ बीजेपी के नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें: झुंझुनूं लोकसभा सीट:- BJP ने किया नया ‘प्रयोग’, कांग्रेस ने खेला ‘ओला’ दांव, इस सीट पर ‘जाट’ वोट होंगे निर्णायक
323808 मतों से हराया था
आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को कुल 323808 मतों से हराया था। कैलाश चौधरी को कुल 846526 वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines