कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी? बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय ठोकी ताल, BJP की बढ़ी टेंशन

Lok Sabha Election 2024: राजनीतिक गलियारों में रविंद्र सिंह भाटी को बीजेपी से बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से टिकट मिलने की अटकलें तेज थी। बीजेपी ने उन्हें टिकट न देकर यहां से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर फिर से अपना भरोसा जताया है। 2019 में कैलाश चौधरी ने बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ते हुए 323808 मतों से जीत दर्ज की थी।

Ravindra Singh Bhati

Ravindra Singh Bhati

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 (थानाराम माली): बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा लोकसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह 4 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें भाटी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली शिव विधानसभा सीट से विधायक हैं। मंगलवार को रविंद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज की बैठक के बाद अपने (निर्दलीय)  चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

10 दिन के लिए बीजेपी में रहे

जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। 2019 में वह छात्र संघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद वे लगातार बाड़मेर-जैसलमेर की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने भाजपा से शिव विधानसभा से टिकट की मांग की थी लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद महज 10 दिनों में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। ऐसे में इस बार अगर वह निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है।

बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की

बीते दिनों तक राजनीतिक गलियारों में बीजेपी द्वारा उन्हें बाड़मेर जैसलमेर बालोतरा सीट से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाने की अटकलें तेज थी। लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट न देकर सांसद और केंद्र मंत्री कैलाश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को रविंद्र सिंह भाटी ने देव दर्शन यात्रा शुरू की। बड़ी संख्या में उनके समर्थक इस यात्रा में पहुंचे। इससे पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत वरिष्ठ बीजेपी के नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

323808 मतों से हराया था

आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को कुल 323808 मतों से हराया था। कैलाश चौधरी को कुल 846526 वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ