Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में रेप पीड़िता के पिता के सब्र का बांध उस वक्त टूट गया, जब उसने अपने कलेजे के टुकड़े की जलती हुई चिता देखी। पहाड़ सी पीर जब असहनीय हो गई तो वह बेटी के साथ इस दुनिया को छोड़ने के लिए वो भी जलती हुई चिता पर कूद गया। घटना को देख मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे चिता से उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अब पीड़ित पिता की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
क्या है भीलवाड़ा कांड?
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भीलवाड़ा में गुरुवार (3 अगस्त) को किशोरी को गैंगरेप के बाद भट्टी में झोंक दिया गया था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपियों की किशोरी पर दो महीने से गंदी नजर थी। मामला खुलने के बाद पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि जिले के कोटड़ी थाना स्थित नरसिंगपुरा गांव में किशोरी अपने खेत में बकरियां चराने गई थी। दो मुख्य आरोपी पहले से ही खेत में बनी भट्टियों के पीछे छिपे थे। मौका पाकर पहले दोनों ही आरोपियों ने नाबालिग से गैंगरेप किया और उसके बाद उसे अचेत अवस्था में ही कोयले की जलती भट्टी में झोंक दिया। भट्टी में जब वह पूरी तरह नहीं जली तो आरोपियों ने उसके शरीर को धारदार हथियार से काटा और बोरे में भरकर खेत के पास बने तालाब में फेंक दिया।
यह भी पढ़ेंः कोचिंग की छात्रा को ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए फंसाया, रेप कर वीडियो बनाया, करने लगा ब्लैकमेल
गांव में फैली सूचना पर कर दी हत्या
जांच में यह सामने आया है कि खेत पीड़िता के पिता का ही है। जो 4 महीने पहले आरोपियों के पिता को किराए पर दिया गया था। आरोपियों का परिवार शाहपुरा का रहने वाला है। खेत लेने के बाद वे पास ही झोपड़ी बनाकर वे रहने लगे थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दोपहर 2 बजे तक नाबालिग के साथ गैंगरेप करते रहे। इसके बाद जब किशोरी के लापता होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई तो पकड़े जाने के डर से उसे मारने की योजना बनाई। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने अपनी पत्नियों को घटना के बारे में जानकारी दी थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग को भट्टी में झोंकने के लिए भट्टी का गेट उनकी पत्नी ने ही खोला था।
पुलिस ने कहा, सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे
उधर, मामले में लापरवाही को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने कोटड़ी थाने के एएसआई को निलंबित कर दिया है। जिले के एसपी ने कहा है कि ये मामला जघन्य है। उन्होंने मीडिया को बताया कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस पैरवी करेगी।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
48 mins agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines