जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः जोधपुर का 565वां स्थापना दिवस समारोह आज सुबह मेहरानगढ़ दुर्ग के मानसाही परकोटे के चौक में मनाया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी होगी।
वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद गजे सिंह करेंगे। इसके तहत केंद्रीय रेल मंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को मारवाड़ के सर्वोच्च सम्मान राव सीहा से नवाजा जाएगा।
पूर्व नरेश करेंगे राव जोधा का मूर्ति पूजन
इससे पहले स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व नरेश सुबह शहीद ताराचंद सर्किल और मेजर शैतान सिंह सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद जसवंत थडा राव जोधाजी मूर्ति पूजन, इंद्रराज सिंघवी की छतरी, तिंवरी के ठाकुर गुमान सिंह राजपुरोहित के चबूतरे एवं ठाकुर श्याम सिंह राखी की छतरी पर पुष्पांजलि की जाएगी। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम मेहरानगढ़ फोर्ट में शुरू होगा।
19 प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराज नेता को दिया जाएगा। समारोह में 2अंतरराष्ट्रीय, 5 राष्ट्रीय, 11 राज्य स्तरीय व एक लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान सहित कुल 19 प्रतिभाओं को मारवाड़ रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से आमजन के लिए शुक्रवार को दुर्ग स्थित म्यूजियम निशुल्क खोला जाएगा।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines