रामप्रसाद मीणा सुसाइड केसः धरने पर बैठे परिजनों से मिलीं सांसद दीया कुमारी, बोलीं- 'न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Ramprasad Meena Sucide Case: रामप्रसाद मीणा आत्महत्या मामले में बुधवार को हैरिटेज नगर निगम ने अवैध रूप से बन रहे होटल को ध्वस्त कर दिया। उधर सांसद किरोडी लाल मीणा के धरना स्थल पर राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
सांसद दीया कुमारी ने मृतक के परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सांसद ने कहा रामप्रसाद मीणा के पास जमीन का पट्टा था और वे उस पर अपना मकान बनाना चाहते थे। निगम पट्टा जारी करने के बाद मृतक को मकान बनाने से रोक रहा था। सांसद ने आगे कहा जयपुर में जब एक गरीब परिवार के साथ अन्याय हो रहा था, तब जनप्रतिनिधि तमाशा देख रहे थे।
रामप्रसाद मीणा जी के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। इस मामले के दोषियों को सजा मिले और परिवार को हर संभव मदद मिले।@RajCMO @BJP4Rajasthan pic.twitter.com/SRDUMTVvrI
— Diya Kumari (@KumariDiya) April 19, 2023
सांसद ने पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। जिस नगर निगम ने पट्टा जारी किया, वही उनको अपना मकान बनाने से रोक रहा था। ऐसा भूमाफिया और अफसरों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं था।
उधर सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वे मृतक के परिजनों के साथ हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक इसी हालात में रहेंगे। सांसद मीणा ने कहा कि वैध पट्टा होने के बाद भी निगम मृतक रामप्रसाद को मकान बनाने नहीं दे रहा था। इससे वो व्यक्ति आत्महत्या के लिए मजबुर हुआ। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियाें पर कार्रवाई होनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: